ePaper

अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बंगाल चुनाव 2026 पर 3 दिन तक करेंगे मंथन

Updated at : 29 Dec 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah in Kolkata West Bengal Election 2026

कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हुआ जोरदार स्वागत.

Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गये हैं. बंगाल चुनाव 2026 से पहले उनकी 3 दिवसीय रणनीतिक यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है. अमित शाह का भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2026: वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के 3 दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गये हैं. सोमवार की देर शाम कोलकाता के मुरलीधर लेन स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. अमित शाह की कार पर पुष्प वर्षा की गयी. अमित शाह जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये. अमित शाह की इस यात्रा को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर अहम माना जा रहा है.

7:25 बजे दमदम एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अमित शाह शाम करीब 7:25 बजे कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर पहुंचे. यहां से वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां वे विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Chunav 2026: कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन करेंगे शाह

अमित शाह के मंगलवार को कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन करने की भी उम्मीद है. अमित शाह के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करने की भी संभावना है. भाजपा नेता के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे. इसके अलावा वे भाजपा के विधायकों, सांसदों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों के साथ अलग से बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें

3 दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं अमित शाह, भाजपा कार्यालय में चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

अमित शाह 1.5 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने के लिए दे रहे हैं निर्देश : मुख्यमंत्री

Amit Shah in Bengal : मां दुर्गा से प्रार्थना है कि बंगाल में चुनाव के बाद एक नयी सरकार आए, बोले अमित शाह

Amit Shah attacked Mamata Banerjee: ‘आतंकवादी मारे गए, तो दीदी के पेट में हुआ दर्द,’ शाह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola