घुसपैठ के दोषी बांग्लादेशी नागरिक को तीन माह की जेल

Updated at : 28 Feb 2025 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
घुसपैठ के दोषी बांग्लादेशी नागरिक को तीन माह की जेल

अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार एक बांग्लादेशी नागरिक को सियालदह अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे तीन महीने का कारावास एवं एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी

विज्ञापन

कोर्ट ने एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

कोलकाता. अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार एक बांग्लादेशी नागरिक को सियालदह अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे तीन महीने का कारावास एवं एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी. अभियुक्त पिछले साल चार अगस्त को सियालदह स्टेशन के आसपास घूम रहा था. संदेह के आधार पर सियालदह जीआरपी ने उसे पकड़ा था. उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था. वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था. उसके पास से दो मोबाइल भी जब्त किये गये. मोबाइल के आइएमइआइ नंबर बांग्लादेश के मिले. अदालत में सरकारी वकील लिली कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने गुरुवार को अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसके बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे तीन महीने की जेल और 1,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola