आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार किया गया

नदिया के कृष्णगंज इलाके में एक आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रतिनिधि, कल्याणी
. नदिया के कृष्णगंज इलाके में एक आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि वह किशोरी को खाना खरीदने बहाने सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता अचेतावस्था में घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी से बरामद की गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.
साथ ही आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार सुरक्षा की भी मांग कर रहा है. वहीं, कृष्णानगर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है. पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




