माध्यमिक की उत्तर-पुस्तिकाओं का एक बंडल गायब

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर बंगाल के कूचबिहार से माध्यमिक परीक्षा का एक बंडल गायब हो गया है. बताया जाता है कि दिनहाटा के एक परीक्षा केंद्र से माध्यमिक के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की उत्तर-पुस्तिकाएं खो गयी हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर बंगाल के कूचबिहार से माध्यमिक परीक्षा का एक बंडल गायब हो गया है. बताया जाता है कि दिनहाटा के एक परीक्षा केंद्र से माध्यमिक के अंग्रेजी प्रश्नपत्र की उत्तर-पुस्तिकाएं खो गयी हैं. इस संबंध में तूफानगंज थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस और प्रशासन के लोग उत्तरपुस्तिकाओं की तलाश में लगे हैं.

विज्ञापन

बताया जाता है कि देवचरी हाइस्कूल के शिक्षक उत्तर-पुस्तिकाओं का बंडल लेकर घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में ही कहीं एक बंडल गिर गया. इसकी सूचना शिक्षा बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों को दी गयी. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने कहा कि 75 कॉपियों का एक बंडल गुम हो गया है. इसकी शिकायत दर्ज की गयी है लेकिन अभी तक कोई रीकवरी नहीं हुई है. उत्तर-पुस्तिकाएं खोने वाले शिक्षक के प्रति क्या कार्रवाई की जायेगी या उन परीक्षार्थियों का क्या होगा, इस बारे में अध्यक्ष ने कहा कि वे अभी कुछ भी टिप्पणी नहीं कर पायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola