ममता बनर्जी ने क्षेत्रीय दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का अाह्वान किया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी क्षेत्रीय पार्टियों से आह्वान किया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो जायें. उन्होंने कहा है कि राष्ट्र के लिए यह जरूरी है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोगाें को धार्मिक पहचान के आधार […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सभी क्षेत्रीय पार्टियों से आह्वान किया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो जायें. उन्होंने कहा है कि राष्ट्र के लिए यह जरूरी है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोगाें को धार्मिक पहचान के आधार पर बांट रही है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने धर्म पर गर्व है, लेकिन हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदू धर्म सहिष्णुता सिखाता है. भाजपा हिंदूवाद को बदनाम कर रही है. उन्होंने कहा कि हिंसा धर्म नहीं हो सकता है. उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी बीते कई महीनों से भाजपा के खिलाफ लगातार सक्रियता दिखा रही हैं. उन्होंने कल ही बीजू जनता दल के अध्यक्ष व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में भेंट की है.

नीचे के लिंक को क्लिक कर पढ़ें :

ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक से मिलने के बाद बोलीं ममता, क्षेत्रीय दल रोक सकते हैं भाजपा का विजय रथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola