20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मछली के बढ़ते दाम से सरकार चिंतित

कोलकाता. केंद्र सरकार द्वारा बीमा प्रीमियम में किये गये अत्यधिक बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी ट्रक हड़ताल जारी है. इस हड़ताल का असर अब राज्य पर भी पड़ने लगा है. ट्रक हड़ताल के कारण विभिन्न चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं, सबसे अधिक प्रभाव मछली बाजार पर पड़ा है. हड़ताल का नाम लेकर व्यवसायियों द्वारा ग्राहकों […]

कोलकाता. केंद्र सरकार द्वारा बीमा प्रीमियम में किये गये अत्यधिक बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी ट्रक हड़ताल जारी है. इस हड़ताल का असर अब राज्य पर भी पड़ने लगा है. ट्रक हड़ताल के कारण विभिन्न चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं, सबसे अधिक प्रभाव मछली बाजार पर पड़ा है. हड़ताल का नाम लेकर व्यवसायियों द्वारा ग्राहकों से मछली की अधिक कीमत वसूलने की खबर भी सामने आ रही है. स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन बड़ी तेजी से मैदान में उतर पड़ा है.

बंगालियों की रसोई में मछली के ऊपर आये संकट को रोकने के लिए राज्य मत्स्य विभाग ने बाजारों पर नजर रखना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही मत्स्य विभाग बाजार में आैर अधिक मात्रा में मछली पहुंचाने का भी प्रयास कर रहा है. मछली के दाम पर किस तरह नियंत्रण किया जाये, इस पर विचार विमर्श करने के लिए मत्स्य मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.

श्री सिन्हा ने बताया कि बाजार में मछली की किल्लत रोकने के लिए मत्स्य विभाग निगरानी आरंभ करेगा. मत्स्य विभाग के कर्मचारी बाजारों में जाकर मछली के दाम का भी पता लगायेंगे. कीमत में फर्क होने पर व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली की कीमत नियंत्रण में रखने के लिए मत्स्य विभाग नियमित रूप से बाजारों में अभियान चलायेगा. मछलियों की खरीद व बिक्री मूल्य के फर्क की जांच की जायेगी. जरूरत पड़ने पर मत्स्य विभाग अन्य राज्यों से लायी गयी मछली की रसीद देख कर कीमत भी निर्धारित करने पर विचार कर रहा है. इस पूरी प्रक्रिया का संचनलान राज्य मत्स्य उन्नयन निगम एवं राज्य मछली समन्वय संयुक्त रूप से करेगा. दोनों संस्थाआें के अधिकारी रोजाना महानगर के लगभग आठ बाजारों का निरीक्षण करेंगे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel