फ्लैट दिलाने के नाम पर 31 लाख की ठगी
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: सस्ती कीमत पर फ्लैट उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर एक व्यक्ति से कुल 31 लाख रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यक्ति का नाम देवश्री चक्रवर्ती है. वह नेताजी नगर इलाके के जोड़ा मंदिर के निकट पूर्वपाड़ा का रहनेवाला है. पीड़ित ने मामले की शिकायत नेताजी नगर थाने में दर्ज […]
विज्ञापन
कोलकाता: सस्ती कीमत पर फ्लैट उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर एक व्यक्ति से कुल 31 लाख रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यक्ति का नाम देवश्री चक्रवर्ती है. वह नेताजी नगर इलाके के जोड़ा मंदिर के निकट पूर्वपाड़ा का रहनेवाला है. पीड़ित ने मामले की शिकायत नेताजी नगर थाने में दर्ज करायी है.
क्या है मामला : शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि नाकतल्ला रोड में एक फ्लैट के लिए वहां के प्रमोटर देवाशीष सरकार व समीर कुमार हल्दार के अलावा मकान के मालिक से शुभाशीष पोद्दार व देवाशीष पोद्दार से मुलाकात की थी. चारों ने उन्हें 34 लाख रुपये में काफी बेहतरीन फ्लैट नाकतल्ला में दिलाने का वादा किया था. अंत में 8 सितंबर 2014 को सौदा पक्का हो गया और देवश्री ने उन्हें फ्लैट के लिए 31 लाख रुपये किस्तों में दे दिये.
देवश्री का आरोप है कि फ्लैट के लिए रुपये लेने के बाद से उन चारों ने ना ही उनसे फिर संपर्क किया और ना ही उन्हें फ्लैट मिला. काफी इंतजार करने के बाद उन्होंने प्रमोटर व मकान के मालिक से फ्लैट के लिए दिये गये रुपये वापस मांगे, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने फ्लैट के रुपये भी लौटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत नेताजी नगर थाने में दर्ज करायी. पीड़ित की ओर से लिखित शिकायक के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




