ePaper

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को BJP ने सारी परिस्थितियों से अवगत कराया

Updated at : 25 Dec 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को BJP ने सारी परिस्थितियों से अवगत कराया

कोलकाता. हावड़ा जिले के धूलागढ़ दौरे से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की और उन्हें वहां की परिस्थिति से अवगत कराया. राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि हावड़ा के धूलागढ़ […]

विज्ञापन

कोलकाता. हावड़ा जिले के धूलागढ़ दौरे से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की और उन्हें वहां की परिस्थिति से अवगत कराया. राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि हावड़ा के धूलागढ़ में जो भी हुआ, वह राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है.

पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी रही, जिसकी वजह से इस घटना ने विकराल रूप धारण कर लिया. अब वहां के लोगों की स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी भी किसी के पास नहीं है क्योंकि पुलिस वहां किसी को प्रवेश ही नहीं करने दे रही.

लोग अपने दुख को बयां भी नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने राज्यपाल को पूरी परिस्थिति से अवगत कराया है और राज्यपाल से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का आवेदन किया है. भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा व प्रदेश भाजपा की महासचिव देवश्री चौधरी, सचिव जय बनर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola