मुर्शिदाबाद में TMC के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, कांग्रेस-माकपा पर लगाया हमले का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 1:20 AM

विज्ञापन

कोलकाता. मुर्शिदाबाद में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस का कहना है िक वाम मोरचा और कांग्रेस के लोगों ने यह हमला किया है. पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह डोमकोल इलाके में हुई. मृतकों की पहचान […]

विज्ञापन
कोलकाता. मुर्शिदाबाद में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस का कहना है िक वाम मोरचा और कांग्रेस के लोगों ने यह हमला किया है.
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह डोमकोल इलाके में हुई. मृतकों की पहचान एआर अली और हैदर अली के रूप में हुई है. ये दोनों तृणमूल कांग्रेस के समर्थक बताये जा रहे हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, ये दोनों एक कुटिया में बैठे हुए थे तभी अज्ञात हमलावरों ने इन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गयी. दोनों लोगों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषि‍त कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का दावा है कि हमलावर सीपीआइ (एम)-कांग्रेस गंठबंधन के समर्थक थे. गौरतलब है िक बीते कुछ महीनों में कांग्रेस के कई समर्थकों ने पाला बदल कर तृणमूल का दामन थाम लिया है.
दो हफ्ते पहले भी एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या हो चुकी है. डोमकल के ही एक गांव में तृणमूल कार्यकर्ता पर बम से हमला हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक हितों के टकराव की वजह से कई जानें जा रही हैं और राज्य में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola