बंगाल : उलबेड़िया में सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के 3 की मौत

हावड़ा. उलबेड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगछिया के जयनगर इलाके में रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी. विस्फोट इतना जोरदार था कि घर के परखच्चे उड़ गये. आग भी लग गयी. खबर पाकर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. बुरी तरह झुलसे अयन घोष (बच्चा), उसकी […]
बुरी तरह झुलसे अयन घोष (बच्चा), उसकी मां मौसमी घोष और दादी गायत्री घोष को अस्पताल ले गये. जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे गायत्री देवी अपने पोते के लिए दूध गर्म कर रही थीं. अचानक सिलिंडर में विस्फोट हो गया. टाली की छत ढह गयी और घर में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर दमकल के दो इंजन पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी गयी. तब तक घर में मौजूद परिवार के तीनों सदस्य झुलस गये थे. घटना के वक्त अयन के पिता अनूप घोष घर पर नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




