20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

संयुक्त राष्ट्र में है तत्काल सुधार की जरूरत : थरूर

कोलकाता: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव शशि थरूर ने यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और नरसंहार के हथियारों की चुनौतियों से निबटने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार की जरूरत है. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा : संयुक्त राष्ट्र अपरिहार्य है और इसका कोई विकल्प नहीं […]

कोलकाता: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव शशि थरूर ने यहां कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और नरसंहार के हथियारों की चुनौतियों से निबटने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार की जरूरत है. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा : संयुक्त राष्ट्र अपरिहार्य है और इसका कोई विकल्प नहीं है, लेकिन सुधारों के अभाव में इसकी विश्वसनीयता कम होगी और इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में बान की मून से पीछे रह जाने के बाद वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र छोड़नेवाले तिरुवनंतरपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि पहले से एक खतरा है कि समूह के देश समूह-20 जैसे अन्य मंचों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन को उद्धृत किया : अगर हम उसे (संयुक्त राष्ट्र) को बनाये रखने में विफल रहते हैं, तो हम लोग (हिरोशिमा में हुए बम हमले और दो विश्व युद्धों में) मारे गये लोगों के साथ विश्वासघात करेंगे. श्री थरूर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और नरसंहार से जुड़े हथियारों की बड़ी चुनौतियों से निबटने और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए अब संयुक्त राष्ट्र को और मजबूत बनाने की जरूरत है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्यता का मुद्दा अब निष्प्रभावी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के मुद्दे पर उन्होंने कहा : वह मुद्दा अब निष्प्रभावी हो गया है. श्री थरूर ने कहा : यह मुद्दा वर्ष 1945 की भू राजनीतिक स्थिति को दर्शाता है, आज की नहीं.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel