केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बंगाल सहित कई राज्यों की हालत खराब : ममता
Updated at : 21 Jul 2016 5:46 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस के मौके पर धर्मतल्ला में आयोजित सभा के दौरान एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के संघीय ढांचे को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है. वह भूल गयी है कि केंद्र की भांति राज्य में भी जो सरकार है वह चुनाव […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहीद दिवस के मौके पर धर्मतल्ला में आयोजित सभा के दौरान एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के संघीय ढांचे को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है. वह भूल गयी है कि केंद्र की भांति राज्य में भी जो सरकार है वह चुनाव जीत कर आयी है.
केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से बंगाल सहित कई राज्यों की आर्थिक हालत खराब हो गयी है. इन राज्यों की स्थिति को सुधारने की बजाय इनके साथ राजनीति की जा रही है. जो भी राज्य सरकार अपने हक की मांग करती है, उनके खिलाफ सीबीआइ व ईडी कार्रवाई की जा रही है. इन केंद्रीय एजेंसियों के अत्याचार की वजह से देश के 80 हजार से भी अधिक उद्योग अन्य देशों में चले गये हैं.
विदेश से काला धन वापस लाना तो दूर, यहां के उद्योग भी बाहर देशों की ओर बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार का राज्यों को अधिक फंड देने का दावा झूठ है. केंद्र सरकार ने राज्य में चलायी जा रही 39 योजनाओं को बंद कर दिया है और 58 योजनाओं के लिए आवंटित राशि को कम कर दिया है. उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में वर्षों से एक व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है. कोई भी पार्टी या सरकार यह तय नहीं कर सकती कि हम क्या खायें और क्या पहनें. भारत एक गणतांत्रिक देश है, जहां सबको खाने, पहनने का अपना अधिकार है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की जनता के विकास व भलाई के लिए कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष की सरकार आम जनता की सरकार है, इसलिए पार्टी के नेता मोह-माया त्याग कर लोगों की भलाई के लिए कार्य करें.
पिछले कुछ दिनों से राज्यसे सिंडिकेट राज – वसूली को खत्म करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने अभियान शुरू किया है. शहीद दिवस के दिन पार्टी के नेताओं को एक बार सतर्क करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोभ, पाप के समान है और पाप से लोगों की मृत्यु होती है. इसलिए जो है, उसी में गुजर करना सीखें. दूसरे की मिठाई या संपत्ति देख कर लोभ ना करें. क्योंकि जो लोग लोभ का समर्थन नहीं करते हैं, पार्टी उन्हीं लोगों का समर्थन करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




