नीतीश के समर्थन में ममता बनर्जी की अपील

Updated at : 25 Oct 2015 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के समर्थन में ममता बनर्जी की अपील

कोलकाता / पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर नीतीश कुमार के समर्थन में आ गयी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बिहार के लोगों से अपील की कि देश और राज्य के विकास के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता / पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलकर नीतीश कुमार के समर्थन में आ गयी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बिहार के लोगों से अपील की कि देश और राज्य के विकास के लिए उन्हें अपना समर्थन दें.

बनर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘बिहार में आप सभी से आग्रह करती हूं कि देश की वृहतर जरुरत और राज्य के विकास के लिए नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री चुनें.’ जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार अपनी पार्टी, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं.

बिहार में पांच में से दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और शेष तीन चरण 28 अक्तूबर, एक और पांच नवम्बर को होंगे.मतगणना आठ नवम्बर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola