ये है बॉलीवुड की सबसे फ्लॉप फिल्म, 45 करोड़ का बजट और कमाई सिर्फ 60 हजार

द लेडी किलर मूवी का पोस्टर
The Lady Killer: अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ 45 करोड़ के बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. फिल्म के सिर्फ 293 टिकट ही बिके थे. अधूरी कहानी, बिना क्लाइमैक्स रिलीज और कमजोर प्रमोशन ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का सबसे फ्लॉप मूवी का टैग दे दिया. जानिए इसकी असफलता की वजहें…
The Lady Killer: बॉलीवुड में हर साल कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं, तो कुछ ऐसी भी होती हैं जो बिना शोर-शराबे के आती हैं और चुपचाप गायब हो जाती हैं. लेकिन एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसने फ्लॉप का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि लोग आज भी हैरान रह जाते हैं. हम बात कर रहे हैं द लेडी किलर की, जिसमें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे बड़े नाम थे. करीब 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद थिएटर लगभग खाली ही रहे.
सिर्फ 60 हजार की कमाई
हैरानी की बात ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने सिर्फ करीब 60 हजार रुपये की कमाई की, जो अपने आप में एक चौंकाने वाला आंकड़ा है. फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया था और कहानी भी उन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लिखी थी. लेकिन सबसे बड़ी गलती ये रही कि फिल्म को अधूरी हालत में ही रिलीज कर दिया गया. यहां तक कि इसका क्लाइमैक्स भी शूट नहीं किया गया था.
न तो सही प्रमोशन और न ही सही जानकारी
रिलीज के पहले दिन इस फिल्म के सिर्फ 293 टिकट बिके थे. ना तो फिल्म का ठीक से प्रमोशन हुआ और ना ही दर्शकों तक इसकी जानकारी पहुंच पाई. ऊपर से, ओटीटी डील को ध्यान में रखते हुए इसे जल्दीबाजी में सिनेमाघरों में उतार दिया गया, जो उल्टा पड़ गया. बताया जाता है कि फिल्म की Netflix के साथ डील भी थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उसे कैंसिल कर दिया गया. फिलहाल ये फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है, जहां लोग इसे देख सकते हैं.
यह भी पढे़ं: रणबीर कपूर ने राम बनने के लिए देखी रामानंद सागर की रामायण, किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




