रणबीर कपूर ने राम बनने के लिए देखी रामानंद सागर की रामायण, किया खुलासा

Updated at : 01 Apr 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ramayana preparation arun govil ram role nitesh tiwari film

एक्टर रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार की तैयारी के लिए रामानंद सागर की रामायण देखी. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस शानदार फिल्म में स्टारकास्ट भी दमदार हैं. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Ramayana: टीवी पर देखी गई रामायण की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं. रविवार की सुबह, पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे देखता था. अब वही एहसास एक बार फिर लौटने वाला है, लेकिन इस बार बड़े पर्दे पर और भी भव्य अंदाज में. डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. खास बात ये है कि इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. यह उनके करियर का पहला माइथोलॉजिकल रोल है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.

रणबीर ने बताया कहां से लिया इंस्पिरेशन

हाल ही में अमेरिका में हुए एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर ने अपनी तैयारी का राज खोला. उन्होंने बताया कि इस किरदार को समझने के लिए उन्होंने रामायण सीरियल को बार-बार देखा. खास तौर पर अरुण गोविल द्वारा निभाए गए श्रीराम के किरदार से उन्होंने बहुत कुछ सीखा, चाहे वो बोलने का तरीका हो या उनका शांत स्वभाव. रणबीर का कहना है कि यह रोल सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी जैसा है. उन्होंने कहा कि श्रीराम का किरदार निभाने के लिए मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी खुद को तैयार करना पड़ा. उनके मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक तरह से ‘धर्म’ निभाने जैसा है.

पहला पार्ट इस साल दिवाली पर होगा रिलीज

फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के किरदार में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म को मेकर्स एक इंटरनेशनल लेवल का विजुअल एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं. शानदार VFX और बड़े पैमाने पर तैयार किए गए सेट्स के जरिए त्रेतायुग को फिर से जीवंत करने की कोशिश की जा रही है. अब 2 अप्रैल, यानी हनुमान जयंती के दिन जब इसका टीजर रिलीज होगा.

यह भी पढे़ं: रामायण के फर्स्ट लुक रिलीज से पहले रणबीर कपूर को मिला स्पेशल गिफ्ट, हुए इमोशनल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola