रामायण के फर्स्ट लुक रिलीज से पहले रणबीर कपूर को मिला स्पेशल गिफ्ट, हुए इमोशनल

Published by : Aniket Kumar Updated At : 01 Apr 2026 10:35 PM

विज्ञापन

एक्टर रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का क्रेज ग्लोबल लेवल पर दिख रहा है, लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर के राम लुक की झलक फैंस को देखने को मिली. मूवी का फर्स्ट लुक कल यानी 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला है. इसी बीच रणबीर कपूर को एक खास तोहफा मिला है, जिसे देखकर वे काफी इमोशनल हो गये. जानिए पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. देश ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है. खास बात ये है कि 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज होने वाला है. लेकिन इस ग्रैंड अनाउंसमेंट से पहले ही अमेरिका के लॉस एंजलस में कुछ खास फैंस को फिल्म की झलक देखने का मौका मिला. इस इवेंट में खुद रणबीर कपूर भी पहुंचे थे और जैसे ही फैंस ने उन्हें ‘राम’ के लुक में देखा, वहां जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

डिजाइनर ने गिफ्ट की वेस्ट जैकेट

इस इवेंट की सबसे खास बात एक फैन का खास गिफ्ट रहा. डिजाइनर शशांक गुप्ता ने रणबीर को एक खूबसूरत मैरून वेस्ट जैकेट गिफ्ट की, जिस पर अयोध्या राम मंदिर की बारीक कढ़ाई की गई थी. जैकेट के पीछे भगवान राम की आकृति भी बनी थी. जब रणबीर ने ये गिफ्ट देखा तो वो काफी खुश नजर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए इसकी तारीफ की. रामायण को मेकर्स सिर्फ एक भारतीय फिल्म नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल का प्रोजेक्ट बना रहे हैं. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG जैसी ऑस्कर विजेता कंपनी कर रही है, जिससे इसे इंटरनेशनल क्वालिटी का टच मिलेगा. वहीं म्यूजिक की जिम्मेदारी एआर रहमान और हंस जिम्मर जैसे दिग्गजों के हाथ में है. 

रणबीर राम और साइ पल्लवी सीता के किरदार में

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है. रणबीर कपूर जहां भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साइ पल्लवी सीता के रोल में दिखेंगी. यश रावण का किरदार निभाएंगे और सन्नी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे. लॉस एंजिल्स में फैंस का जो एक्साइटमेंट देखने को मिला है, उससे साफ है कि जब फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आएगा, तो इंटरनेट पर धमाल मच सकता है. यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के मुरीद हुए विक्की कौशल, रणवीर सिंह के लिए कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola