Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान: ₹349 में कॉलिंग और डेटा

Jio Recharge
Reliance Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान ₹349 में आता है. इसमें 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (रोमिंग सहित), रोजाना 100 SMS और JioHotstar का 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी दिया जाता है. यह पैक बजट यूजर्स के लिए आदर्श है.
Reliance Jio ने अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में कई विकल्प दिये हैं, लेकिन इनमें सबसे किफायती प्लान है ₹349 वाला पोस्टपेड पैक. यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन का फायदा चाहते हैं.
कीमत और वैधता
Jio का यह पोस्टपेड प्लान ₹349 प्रति माह में उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैधता मिलती है.
डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स
इस पैक में यूजर्स को 30GB डेटा मिलता है, जो बिना किसी डेली लिमिट के इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है.
SMS और OTT सब्सक्रिप्शन
यूजर्स को इस पैक में 100 SMS प्रति दिन भेजने का फायदा मिलता है. इसके अलावा Jio अपने ग्राहकों को JioHotstar का 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देता है.
क्लाउड स्टोरेज का फायदा
Jio पोस्टपेड यूजर्स को JioAICloud के तहत 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलता है, जिससे यह पैक और भी आकर्षक बन जाता है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Jio का स्पेशल प्लान: डेली 2GB डेटा और 20GB बोनस का कॉम्बो
यह भी पढ़ें: Jio का 2GB डेली डेटा प्लान बना हिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे पैसा वसूल रिचार्ज प्लान, ₹189 में महीने भर की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










