हुगली : 55,647 परीक्षार्थी देंगे माध्यमिक परीक्षा

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 02 Feb 2026 1:49 AM

विज्ञापन

इस वर्ष जिले से कुल 55,647 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 25,348 छात्र और 30,299 छात्राएं हैं.

विज्ञापन

जिले में 145 स्कूलों में बनाये गये 145 परीक्षा केंद्र हुगली. जिले में माध्यमिक परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जिला स्तर पर 51 मुख्य केंद्रों सहित कुल 145 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां जिले के 145 स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जायेगी. इस वर्ष जिले से कुल 55,647 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 25,348 छात्र और 30,299 छात्राएं हैं. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है और छात्राओं की भागीदारी छात्रों से अधिक रही है. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों के प्रवेश द्वार पर कक्ष संख्या और सीट नंबर की सूची प्रदर्शित कर दी गयी है. अस्वस्थ विद्यार्थियों के लिए अलग से सिकल रूम की व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर न्यूनतम तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. एक बेंच पर दो परीक्षार्थी बैठेंगे तथा सभी परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. माध्यमिक परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10.45 बजे से शुरू होगी. पहले दिन परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.45 बजे खोल दिये जायेंगे. जिला संयुक्त-आह्वायक शुभेंदु गड़ाई ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष एवं मेंटर सुबीर मुखोपाध्याय ने कहा कि सरकार की छात्रहितैषी योजनाओं के चलते स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आयी है.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola