सारधा मामला: तृणमूल कांग्रेस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने का विरोध, सिब्बल के फैसले से नाराजगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 7:26 AM
कोलकाता: सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा पैरवी किये जाने के फैसले से प्रदेश कांग्रेस में सख्त नाराजगी है. पूर्व कानून मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान […]
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस की अध्यक्ष माला राय ने कहा कि पार्टी ने कपिल सिब्बल को एक बड़ा पद सौंपा. यूपीए सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गयी थी. कांग्रेस से पद व ओहदा लेकर वह तृणमूल कांग्रेस की मदद नहीं कर सकते हैं. जिस दल ने करोड़ों लोगों के साथ जालसाजी की है, वह उनकी मदद कैसे कर सकते हैं.
हम लोग कपिल सिब्बल के इस फैसले का विरोध करते हैं. राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सारधा मामले की वकालत करने के श्री सिब्बल के इस कदम के खिलाफ हम लोग एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










