मुंगेर में गंगा घाट किनारे बंद बोरे में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 28 May 2026 3:15 PM

विज्ञापन

मुंगेर में गंगा घाट किनारे बंद बोरे में मिली युवती की लाश

Munger News: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गंगा घाट किनारे बंद बोरे में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

मुंगेर बरियारपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट.

Munger News: मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला गंगा घाट के पास गुरुवार को एक बंद बोरे में अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सुबह गंगा किनारे लोगों ने पीले रंग का बंद बोरा देखा, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी. शक होने पर जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची टीम ने बोरे को खुलवाया. अंदर करीब 27 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

गंगा घाट पर जुटी लोगों की भारी भीड़

घटना की खबर फैलते ही बंगाली टोला और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पहुंच गए. शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. स्थानीय लोग इसे हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की साजिश मान रहे हैं. कई लोगों का कहना था कि बदमाशों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर गंगा किनारे फेंका होगा.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बरियारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार, नयारामनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने नेवी ब्लू रंग की जींस और आसमानी रंग की छिंटदार कुर्ती पहन रखी थी. शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर युवती की पहचान कराने में जुटी है.

इलाके में बढ़ी दहशत, लोग कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Also Read: सुल्तानगंज : अजगैवीनाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन