एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने जमीन देने से किया इंकार
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर राज्य व केंद्र के बीच टकराव शुरू हो गया है. राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है. दरअसल, प्रतिवर्ष कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में यात्रियों की […]
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर राज्य व केंद्र के बीच टकराव शुरू हो गया है. राज्य सरकार ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है. दरअसल, प्रतिवर्ष कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट के विस्तार की आवश्यकता है.
इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोलकाता के आस-पास जमीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया था, लेकिन राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन अरविंद सिंह को साफ कह दिया कि कोलकाता में जमीन का प्रबंध करना संभव नहीं है.
राज्य सरकार ने इसके बदले विकल्प के तौर पर दुर्गापुर में अंडाल एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया लेकिन केंद्र इसे मानने को तैयार नहीं है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि यह मुमकिन नहीं है, क्योंकि कोलकाता से अंडाल की दूरी काफी अधिक है. केंद्र व राज्य सरकार के बीच इस टकराव से अब कोलकाता एयरपोर्ट के विस्तार का मामला लटकता दिख रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि वह जमीन की व्यवस्था नहीं कर सकता. राज्य सरकार को करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए