ePaper

माझेरहाट ब्रिज को लेकर निगम में उच्च स्तरीय बैठक

Updated at : 15 Feb 2020 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
माझेरहाट ब्रिज को लेकर निगम में उच्च स्तरीय बैठक

बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी उपस्थित कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज के ध्वस्त होने के बाद से ही बेहला होकर आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं ब्रिज के मिर्माण के लिए सरकार सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है. लेकिन रेल के सहयोग न करने के कारण ब्रिज निर्माण कार्य में परेशानियों […]

विज्ञापन

बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी उपस्थित

कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज के ध्वस्त होने के बाद से ही बेहला होकर आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं ब्रिज के मिर्माण के लिए सरकार सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है.
लेकिन रेल के सहयोग न करने के कारण ब्रिज निर्माण कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये बातें कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शुक्रवार को कोलकाता नगर निगम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहीं. मेयर ने कहा कि शुक्रवार को निगम में केएमडीए व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूप विश्वास भी उपस्थित थे. मेयर ने कहा कि उक्त ब्रिज के निर्माण होने तक काटापुकुर से एक वैकल्पिक रुट तैयार किया गया है, ताकि गाड़ियों के आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो.
उन्होंने बताया कि बैठक में टाला ब्रिज के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. वहीं काशीपुर ब्रिज को लेकर भी चर्चा हुई. यहां ब्रिज के नीचे करीब 200 लोग रहते हैं. सभी को पुर्नवास मिले, इसके लिए निगम व सरकार अपने-अपने स्तर से रेलवे से बात कर रहे हैं. मेयर ने इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को भी याद किया.
शहर में कई जगहों पर निगम तैयार करेगा बायो टॉयलेट :
मेयर ने बताया कि महानगर में जहां पे एंड यूज टॉयलेट नहीं हैं, वहां निगम जल्द ही बायो टॉयलेट तैयार करेगा. इसके अलावा कुछ बस स्टैं‍ड के पास भी इस तरह के शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी. मेयर ने कहा कि इन शौचालयों की साफ-सफाई का जिम्मा किसी संस्था को दे दी जायेगी. उन्होंने कहा कि कुछ एनजीओ पर पे एंड यूज टॉयलेट के साफ सफाई का जिम्मा है, लेकिन शौचालयों की सफाई ठीक से नहीं की जायेगी. ऐसे शौचालयों के चिन्हित कर एनजीओ से उक्त अधिकारी छीन लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola