ePaper

जलने से महिला की मौत

Updated at : 06 Feb 2020 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
जलने से महिला की मौत

दासपुर थाना अंतर्गत पलाशपाइ गांव की घटना माइकेवालों का आरोप शादी के बाद से ससुरालवाले करते थे मारपीट खड़गपुर : दासपुर थाना अंतर्गत पलाशपाइ गांव में आग में जलकर एक महिला की मौत हो गयी. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम पूजा माइती (22) है. गौरतलब है कि चार […]

विज्ञापन

दासपुर थाना अंतर्गत पलाशपाइ गांव की घटना

माइकेवालों का आरोप शादी के बाद से ससुरालवाले करते थे मारपीट
खड़गपुर : दासपुर थाना अंतर्गत पलाशपाइ गांव में आग में जलकर एक महिला की मौत हो गयी. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम पूजा माइती (22) है. गौरतलब है कि चार वर्ष पहले जयरामचक गांव की रहने वाली पूजा की शादी पलाशपाइ गांव के तरुण माइती से हुई थी.
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा के ससुराल वाले उससे झगड़ा व मारपीट करते थे. मंगलवार देर शाम को भी झगड़ा हुआ. इसेक बाद पूजा ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलस चुकी पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मायके वालों का आरोप है कि पूजा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola