भारत बंद के दौरान गाड़ियां तोड़ते दिखे पुलिसवाले, वायरल हो गया वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 8:40 AM
कोलकाता/मालदा : बुधवार को वाममोर्चा और कांग्रेस समर्थित ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान मालदा के सुजापुर में हिंसक घटना हो गयी. पुलिस की 10 गाड़ियां आग के हवाले कर दी गयीं. लेकिन घटना को लेकर एक अलग मामला सामने आया है. एक वीडियो फुटेज में कथित तौर पर देखा गया कि सुजापुर मोड़ […]
कोलकाता/मालदा : बुधवार को वाममोर्चा और कांग्रेस समर्थित ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान मालदा के सुजापुर में हिंसक घटना हो गयी. पुलिस की 10 गाड़ियां आग के हवाले कर दी गयीं. लेकिन घटना को लेकर एक अलग मामला सामने आया है.
एक वीडियो फुटेज में कथित तौर पर देखा गया कि सुजापुर मोड़ के पास खाकी वर्दी में कुछ लोग मौके पर खड़ी गाड़ियों के कांच बांस व भारी पत्थर की मदद से तोड़ रहे हैं. (हालांकि इस वीडियो फुटेज की सत्यता की जांच प्रभात खबर ने नहीं की है). जिन गाड़ियों को तोड़ते देखा जा रहा है वह सभी निजी गाड़ियां थीं.
उधर, मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा: हां, हमने भी वीडियो फुटेज देखा है. वारदात स्थल के पास व्हिकल स्टैंड में कुछ कांस्टेबल व सिविक वॉलेंटियर को कुछ गाड़ियों में तोड़-फोड़ करते देखा गया है. हालांकि इनमें कोई भी गाड़ी पुलिस की नहीं है. हम उन लोगों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. दोषी पाये जानेवालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










