बाबुल सुप्रियो ने कहा- डर्टी पॉलिटिक्स करना ममता का यूएसपी, भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे कानून के संबंध में प्रचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 6:46 AM
कोलकाता : केंद्रीय राज्य मंत्री व आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंदी राजनीति (डर्टी पॉलिटिक्स) करने का आरोप लगाया है. श्री सुप्रियो ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पर बांग्ला व हिंदी में पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि […]
कोलकाता : केंद्रीय राज्य मंत्री व आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंदी राजनीति (डर्टी पॉलिटिक्स) करने का आरोप लगाया है. श्री सुप्रियो ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 पर बांग्ला व हिंदी में पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि इस कानून के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और तृणमूल सुप्रीमो द्वारा फैलायी जा रही गलतफहमियों को दूर करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महासचिव प्रताप बनर्जी व सायंतन बसु भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










