शराब के नशे में धुत थी, संतुलन बिगड़ने से छत से गिर कर मौत
Updated at : 03 Jan 2020 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : जादवपुर इलाके के पोद्दार नगर में एक अपार्टमेंट में 31 दिसंबर की देर रात को स्वीटी सूत्रधर (28) नामक महिला की मौत ऊंचाई से गिरने से हुई है. वह किसी साजिश की शिकार नहीं हुई थी. दुर्घटना के बाद पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त […]
विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर इलाके के पोद्दार नगर में एक अपार्टमेंट में 31 दिसंबर की देर रात को स्वीटी सूत्रधर (28) नामक महिला की मौत ऊंचाई से गिरने से हुई है. वह किसी साजिश की शिकार नहीं हुई थी. दुर्घटना के बाद पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने जो प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी है, उसमें महिला के पेट में काफी मात्रा में शराब मिलने की जानकारी दी गयी थी. यह भी बताया गया कि महिला के शरीर में जो चोट के निशान मिले हैं, वे ऊंचाई से गिरने से ही हो सकते हैं. गिरने की हालत में उसने बचने की भी कोशिश की थी. दीवारों पर उसके नाखूनों से खरोंच के निशान भी मिले हैं.
क्या है मामला :
इधर, इस मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि महिला अपने पति कुंतल आचार्य (33) के साथ 31 दिसंबर की रात को गरियाहाट इलाके में एक रेस्तरां में काफी शराब पीकर घर लौटी थे. इसके बाद घर की छत पर भी नये वर्ष के जश्न में पति-पत्नी ने शराब पी थी. पास में रहनेवाले लोग दोनों को नशे में धुत हालत में लेकर उनके फ्लैट में सुला आये थे. पति बिस्तर में सोया रह गया, लेकिन पत्नी वापस छत पर शराब पीने अकेली चली गयी. इसी दौरान रेलिंग किनारे नियंत्रण खोने से वह दुर्घटना की शिकार हुई.
गौरतलब है कि बुधवार सुबह 11 बजे महिला का शव जमीन पर पाया गया था. इसके बाद से आसपास के लोग पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




