दिल्ली में आग की घटना पर ममता बनर्जी ने जताया दुख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 1:17 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गये लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि वह इस घटना से दुखी हैं. राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गये लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि वह इस घटना से दुखी हैं. राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गयी और कई लोग झुलस गये.
मुख्यमंत्री ने इस घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र सेहतमंद होने की कामना भी की है. बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में भीषण आग लगने की घटना से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं आग में झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










