ePaper

कोलकाता : पुलिस ने चलाया ''ब्लॉक रेड''

Updated at : 02 Dec 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : पुलिस ने चलाया ''ब्लॉक रेड''

कोलकाता : महानगर के विभिन्न इलाकों में शनिवार देर रात तक कोलकाता ट्रैफिक पुलिस व डीडी के ब्लॉक रेड में 1431 लोगों को कानून तोड़ने के आरोप में पकड़ा गया. इन लोगों पर आइपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है.इसके अलावा बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलानेवाले 738 लोगों पर कार्रवाई की गयी. शराब […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के विभिन्न इलाकों में शनिवार देर रात तक कोलकाता ट्रैफिक पुलिस व डीडी के ब्लॉक रेड में 1431 लोगों को कानून तोड़ने के आरोप में पकड़ा गया. इन लोगों पर आइपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है.इसके अलावा बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलानेवाले 738 लोगों पर कार्रवाई की गयी.
शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में 139 लोगों को पकड़ा गया. उनमें से कई चालकों से जुर्माना वसूलने के अलावा उनका लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया. इसके अलावा 426 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ विभिन्न अपराध के बाद वारंट जारी किया गया था. इसके अलावा लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) के पुलिसकर्मियों ने हथियार के साथ 27 युवकों को पकड़ा. शहर के कुछ इलाकों में जुआ खेलते सात लोगों पर कार्रवाई की गयी. इसके अलावा इलाके में अशांति फैलानेवाले 18 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया. एक से अधिक सवारी बिठा कर बाइक चलानेवाले ऐसे 189 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.
जांच के दौरान बिना कागजात के वाहन चलाने के आरोप में 11 वाहनों को जब्त किया गया है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.
क्या है ब्लॉक रेड
कोलकाता पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोजाना रात को महानगर के विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाने की तरफ से नाका चेकिंग की जाती है. महीने में एक या दो बार कोलकाता ट्रैफिक पुलिस, कोलकाता के प्रत्येक थाने के अलावा लालबाजार के डीडी बिल्डिंग के विभिन्न विभागों के प्रभारी, विभागीय डीसी व असिस्टेंट कमिश्नर एक साथ अभियान चलाते हैं. इस अभियान में सड़क पर वाहनों की जांच से लेकर विभिन्न इलाकों में अपराध से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिसकर्मी उन्हें गिरफ्तार करते हैं. इस अभियान का नाम ब्लॉक रेड दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola