ईडेन गार्डेंस के आसपास के मैदान में बिना स्टिकर पार्किंग कर सकेंगे दर्शक

Updated at : 22 Nov 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
ईडेन गार्डेंस के आसपास के मैदान में बिना स्टिकर पार्किंग कर सकेंगे दर्शक

सिर्फ सीएबी के विपरीत मोहन बागान मैदान में गुलाबी स्टिकर लगी गाड़ियां ही होंगी पार्क बंगवासी ग्राउंड में हरे स्टिकर लगी वीवीआइपी लोगों की गाड़ियां होंगी पार्क बचे आसपास के सभी मैदानों में गाड़ी पार्क के लिए नहीं होगी किसी स्टिकर की जरूरत लोगों को गाड़ी पार्किंग में होनेवाली परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए […]

विज्ञापन

सिर्फ सीएबी के विपरीत मोहन बागान मैदान में गुलाबी स्टिकर लगी गाड़ियां ही होंगी पार्क

बंगवासी ग्राउंड में हरे स्टिकर लगी वीवीआइपी लोगों की गाड़ियां होंगी पार्क
बचे आसपास के सभी मैदानों में गाड़ी पार्क के लिए नहीं होगी किसी स्टिकर की जरूरत
लोगों को गाड़ी पार्किंग में होनेवाली परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने उठाया यह कदम
कोलकाता : भारत व बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू होनेवाले दिन-रात का टेस्ट मैच देखने आनेवाले दर्शकों को अब गाड़ियों की पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना होगा.कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ईडेन गार्डेंस के आसपास के सिर्फ दो मैदान को छोड़कर अन्य सभी मैदानों को ‘फ्री-पार्किंग जोन’ घोषित कर दिया गया है.
क्या कहती है पुलिस :
इस मामले में कोलकाता पुलिस के डीसी (ट्रैफिक) संतोष पांडेय ने कहा कि इससे पहले ईडेन में मैच देखने आनेवाले दर्शकों को गाड़ियों की पार्किंग के लिए काफी परेशानी होती थी. जिनके पास पुलिस का स्टिकर नहीं होता था, वे गाड़ियों की पार्किंग के लिए परेशान रहते थे. इस समस्या को देखते हुए शुक्रवार से मैच शुरू होकर खत्म होने तक ईडेन गार्डेंस स्टेडियम के आसपास सिर्फ दो मैदान को छोड़कर सभी मैदानों को ‘फ्री-पार्किंग जोन’ घोषित कर दिया गया है.
सिर्फ ईडेन में आनेवाले क्लब के वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य वीवीआइपी लोगों के लिए कोलकाता पुलिस की तरफ से गुलाबी व हरे रंग के स्टिकर को जारी किया गया है. गुलाबी स्टिकर लगी कार को सीएबी के विपरीत मोहन बागान ग्राउंड में पार्क कराया जायेगा. वह मैदान इस स्टिकर वाली कार के लिए रिजर्व है.
इसके अलावा हरे रंग के स्टिकर लगी कार को बंगोबासी ग्राउंड में पार्क कराया जायेगा. इन दोनों मैदानों में आमलोग गाड़ियां पार्क नहीं कर सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola