किसी को भी लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए : धनखड़

कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को भी ‘लक्ष्मण रेखा’ नहीं लांघनी चाहिये. राज्यपाल और ममता बनर्जी सरकार के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच श्री धनखड़ का यह नया बयान सामने आया है. श्री धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य […]
कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को भी ‘लक्ष्मण रेखा’ नहीं लांघनी चाहिये. राज्यपाल और ममता बनर्जी सरकार के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच श्री धनखड़ का यह नया बयान सामने आया है.
श्री धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य के राज्यपाल के रूप में यह आवश्यक है कि वह उन नियमों का पालन करें जो भारतीय संविधान में वर्णित है जैसे, – उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है. उन्होंने कहा कि किसी से भी लक्ष्मण रेखा लांघने की उम्मीद नहीं की जाती है. श्री धनखड़ जुलाई के अंत में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे, तब से उनके और राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर वाकयुद्ध चल रहा है. ताजा विवाद राज्य सरकार द्वारा धनखड़ को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने से इंकार किए जाने से उत्पन्न हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




