ePaper

ममता ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

Updated at : 08 Nov 2019 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
ममता ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें ‘हार्दिक शुभकामनाएं’ दीं. ममता बनर्जी ने ट्वीट करके पूर्व उप प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें ‘हार्दिक शुभकामनाएं’ दीं. ममता बनर्जी ने ट्वीट करके पूर्व उप प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूं.’ भाजपा के सह-संस्थापकों में शामिल आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं. उन्हें 2015 में देश से दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola