विजयवर्गीय ने ममता पर बोला हमला, कहा-बंगाल में रोजगार होता, तो गरीब कश्मीर क्यों जाते

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. सुश्री बनर्जी ने कश्मीर में आतंकी हिंसा में मारे गये बंगाल के पांच श्रमिकों के मामले में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जांच की मांग की है और भाजपा पर चुप रहने का […]
कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है. सुश्री बनर्जी ने कश्मीर में आतंकी हिंसा में मारे गये बंगाल के पांच श्रमिकों के मामले में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जांच की मांग की है और भाजपा पर चुप रहने का आरोप लगाया है.
श्री विजयवर्गीय ने ट्वीट किया : बंगाल में अगर रोजगार होता, तो गरीब लोग रोजगार करने जम्मू-कश्मीर क्यों जाते? ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए केंद्र सरकार मनरेगा योजना के तहत करोड़ों रुपये बंगाल भेजती है, वो यदि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर नहीं जाते, तो इन मजदूरों की जम्मू-कश्मीर में मौत नहीं होती. इन मजदूरों की मौत के लिए ममता जी आप जिम्मेदार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




