वीजा में विशेष छूट देगा जापान
Updated at : 19 Oct 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत मस्यूकी टागा ने कहा-टोक्यो ओलिंपिक 2020 में, जापान और भारत के पर्यटन व्यवसाय में उछाल की संभावना कोलकाता : भारत एक उभरता देश है, यहां हर क्षेत्र में काफी संभावनाएं है. संभावनाओं को कार्यरूप में बदलने के लिए दोनों देशों की सरकारों को व्यावसायिक वार्ता करने की आवश्यकता है. […]
विज्ञापन
कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत मस्यूकी टागा ने कहा-टोक्यो ओलिंपिक 2020 में, जापान और भारत के पर्यटन व्यवसाय में उछाल की संभावना
कोलकाता : भारत एक उभरता देश है, यहां हर क्षेत्र में काफी संभावनाएं है. संभावनाओं को कार्यरूप में बदलने के लिए दोनों देशों की सरकारों को व्यावसायिक वार्ता करने की आवश्यकता है. बंगाल नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जापान के साथ पर्यटन और व्यापार संबंधी एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए ये बातें कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत मस्यूकी टागा ने कहीं.
बतौर मुख्य अतिथि परिचर्चा को संबोधित करते हुए श्री टागा ने कहा कि अगले वर्ष जापान में टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन होने जा रहा है. इसमें जापान और भारत के पर्यटन व्यवसाय में काफी उछाल आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि भारत से जापान जाने वाले पर्यटकों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए जापान सरकार ने भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए वीजा पॉलिसी में विशेष छूट देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय वीजा के साथ दो बार जापान की यात्रा कर चुके हैं, उनके वीजा की वैधता की अवधि को बढ़ाकर पांच वर्ष तक करने का फैसला जापान सरकार ने किया है.
इस दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) के डायरेक्टर मनमीत सिंह गोइंदी भी उपस्थित थे. बंगाल ओलिंपिक एसोसिएशन के पूर्व सचिव चंदन रायचौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.स्वागत भाषण बंगाल नेशनल चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ अर्पन मित्रा ने दिया जबकि चेंबर पदाधिकारी ऋतिक दास ने कार्यक्रम के बाद उपस्थित अतिथियों व सदस्यों को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




