दक्षिण कोलकाता में खाली जमीन अधिक, बढ़ रहे डेंगू के मरीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 2:04 AM
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर कोलकाता की तुलना में दक्षिण कोलकाता में डेंगू के अधिक मामले देखे जा रहे हैं. हालांकि कोलकाता के डिप्टी मेयर एवं निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष से इस संबंध में पूछे जाने पर वे सीधे-सीधे कुछ भी कहने से बचते दिखे. उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता में खाली जमीनों […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर कोलकाता की तुलना में दक्षिण कोलकाता में डेंगू के अधिक मामले देखे जा रहे हैं. हालांकि कोलकाता के डिप्टी मेयर एवं निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष से इस संबंध में पूछे जाने पर वे सीधे-सीधे कुछ भी कहने से बचते दिखे. उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता में खाली जमीनों की संख्या अधिक होने की वजह डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है.
उन्होंने महानगर के दो नंबर वार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि 29 सितंबर तक इस वार्ड में डेंगू के एक भी मामले सामने नहीं आये थे. लेकिन इसके बाद अब तक वार्ड में आठ लोग डेंगू की चपेट में आये हैं. श्री घोष ने कहा कि महानगर में खाली पड़ी जमीनों की संख्या भी अधिक है. खाली जमीन में लोग गंदगी फैलाने से भी बाज नहीं आते और साफ-सफाई का ठीकरा निगम पर फोड़ देते हैं. डिप्टी मेयर ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए आम लोगों को और जागरूक होने की जरूरत है. लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










