मुंबई से हिरण का सींग व खोपड़ी लेकर पहुंचा था बंगाल, पति-पत्नी गिरफ्तार
Updated at : 27 Sep 2019 12:32 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: मुंबई से हिरण के सींग समेत दो खोपड़ी तस्करी के लिए कोलकाता लेकर आये दंपती को गिरफ्तार किया गया. गुरुवार सुबह 11.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जादवपुर थाने की पुलिस ने दोनों को उदय शंकर सरणी इलाके से दबोचा. उनके पास से हिरण के सींग समेत दो खोपड़ी बरामद किये गये हैं. […]
विज्ञापन
कोलकाता: मुंबई से हिरण के सींग समेत दो खोपड़ी तस्करी के लिए कोलकाता लेकर आये दंपती को गिरफ्तार किया गया. गुरुवार सुबह 11.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जादवपुर थाने की पुलिस ने दोनों को उदय शंकर सरणी इलाके से दबोचा. उनके पास से हिरण के सींग समेत दो खोपड़ी बरामद किये गये हैं.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम विश्वदेव चटर्जी (24) और उसकी पत्नी जागुरिती राजेश सेंचुरी (20) है. दोनों हुगली के श्रीरामपुर के मल्लिकपाड़ा के निवासी हैं. सुबह दोनों किसी को हिरण के सींग समेत खोपड़ी सप्लाई करनेवाले थे. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उक्त ठिकाने से दोनों को दबोचा. पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ कर इस तस्करी में लिप्त और लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों मुंबई के कस्तुरबा बोरीवाली संजय गांधी नेशनल पार्क से हिरण के सींग समेत दो खोपड़ी लेकर आये थे. इन्हें मोटी रकम पर यहां किसी को सप्लाई की योजना थी. दोनों के खिलाफ पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं. शुक्रवार को दोनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




