कानून नहीं माननेवालों के खिलाफ सख्त अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : दुर्गापूजा के पहले शनिवार को रातभर शहर के विभिन्न इलाकों में कोलकाता पुलिस ने ब्लॉक रेड के जरिये अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलानेवाले 1022 चालकों को रंगेहाथों पकड़ा है. वहीं, 224 वांटेड आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 101 बदमाशों को रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गापूजा के पहले शनिवार को रातभर शहर के विभिन्न इलाकों में कोलकाता पुलिस ने ब्लॉक रेड के जरिये अभियान चलाकर बिना हेलमेट बाइक चलानेवाले 1022 चालकों को रंगेहाथों पकड़ा है.
वहीं, 224 वांटेड आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 101 बदमाशों को रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न इलाकों में हंगामा करने के आरोप में 724 युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है. शराब पीकर ड्राइविंग करनेवाले 115 चालकों को रंगेहाथों पकड़कर उनके लाइसेंस जब्त कर लिये गये हैं.
बाइक पर दो से अधिक सवारी को बिठाने के आरोप में 562 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में 106 चालकों को पकड़ा गया है. रातभर ब्लॉक रेड में 22 वाहनों को जब्त किया गया है.
शहर के विभिन्न नाइट क्लब व हुक्काबार को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया था. इस अभियान में छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ उलझने के आरोप में 24 लोगों को पकड़ा गया है.
पूरे अभियान में एक रिवॉल्वर व तीन कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं. पुलिस ने कुल 384.1 लीटर शराब जब्त किया है. विभिन्न इलाकों में जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से दो लोगों के पास से ड्रग्स पाया गया है.
लालबाजार सूत्रों का कहना है कि कोलकाता पुलिस की तरफ से महानगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में समय-समय पर पुलिस की तरफ से यह अभियान जारी रहेगा.
कितने हुए गिरफ्तार
बिना हेलमेट बाइक चलानेवाले 1022 चालकों पर कार्रवाई
224 वांटेड आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गये 101 बदमाश
विभिन्न इलाकों में हंगामा करने के आरोप में 724 के खिलाफ कार्रवाई
शराब पीकर कर रहे थे ड्राइविंग, 115 चालकों पर कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




