कोलकाता के पूर्व CP राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, घर पहुंची सीबीआई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 7:24 PM

विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआई अधिकारी शुक्रवार को कोलकाता हाई कोर्ट के उस आदेश के कुछ घंटों के अंदर ही कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर उनकी हाजिरी दर्ज करने पहुंचे, जिसके तहत चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से उन्हें मिले संरक्षण को वापस ले लिया गया था. सीबीआई सूत्रों ने कहा कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : सीबीआई अधिकारी शुक्रवार को कोलकाता हाई कोर्ट के उस आदेश के कुछ घंटों के अंदर ही कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर उनकी हाजिरी दर्ज करने पहुंचे, जिसके तहत चिटफंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से उन्हें मिले संरक्षण को वापस ले लिया गया था.

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसी की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी कुमार के आधिकारिक आवास पर उनकी हाजिरी दर्ज करने पहुंचे थे. उच्च न्यायालय ने 30 मई 2019 के आदेश के मुताबिक अधिकारी वहां पहुंचे थे और उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था. उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में कुमार को गिरफ्तारी से मिले संरक्षण को वापस ले लिया.

अदालत ने उनकी उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के नोटिस को रद्द करने का अनुरोध किया था. कुमार अभी पश्चिम बंगाल सीआईडी में अतिरिक्त महानिदेशक हैं. वह उच्चतम न्यायालय द्वारा 2014 में चिटफंड के दूसरे मामलों के साथ इस मामले को भी सीबीआई को सौंपे जाने से पहले पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल का हिस्सा थे.

शारदा समूह की कंपनियों ने कथित तौर पर लाखों लोगों को उनके निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दे करीब 2500 करोड़ रुपये का चूना लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola