बिधाननगर के मेयर पद से कृष्णा चक्रवर्ती का इस्तीफा, ममता बनर्जी को एक और झटका
Published by : Ashish Jha Updated At : 04 Jun 2026 2:19 PM
कृष्णा चक्रवर्ती
Krishna Chakraborty: कृष्णा चक्रवर्ती ने महापौर पद से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा चुनाव के बाद एक के बाद एक महापौर इस्तीफा दे रहे हैं. चंदननगर के बाद अब बिधाननगर में भी तृणमूल की नगर निगम में सत्ता नहीं रही.
कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट
Krishna Chakraborty: कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे की चर्चा के बीच बिधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कृष्णा चक्रवर्ती ने विधाननगर नगर निगम के कमिश्नर को अपना इस्तीफा सौंपा है. गुरुवार को बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे की एक प्रति नगर विकास मंत्रालय विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पाल को भी भेजी है. इसके अलावा उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भी अपना इस्तीफा पत्र भेजा है. फिलहाल इस्तीफे के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है.
इस्तीफे का बताया निजी कारण
कमिश्नर कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है. इस्तीफा को लेकर पूछने पर कृष्णा चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा- मैं व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं. एक पार्षद के तौर पर विधाननगर वासियों के लिए काम करते रहूंगी. 16 साल पद पर रही हूं. छोटी उम्र से ही राजनीतिक करती आयी हूं. उन्होंने कहा कि जनता के लिए कार्य जारी रहेगा. तृणमूल को विधानसभा चुनावों में सभी नगर निगमों में हार मिली है. भाजपा का कहना है कि वह सत्ता से बचने की कोशिश कर रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिरहाद हकीम के इस्तीफे की भी चर्चा
बुधवार को दिन भर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल रही. हालांकि आधिकारिक तौर पर फिरहाद हकीम ने अब तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है. तृणमूल के प्रवक्ता व विधायक कुणाल घोष ने बुधवार को इसका दावा किया. घोष ने पत्रकारों को बताया कि इस संबंध में हकीम ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मेयर पद छोड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसकी इजाजत उन्होंने दे दी है. हालांकि हकीम ने कहा कि अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है.
Also Read: प्रशांत बर्मन के खिलाफ क्या हुई कार्रवाई, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










