ePaper

तीन दिनों के लिए बाघाजतिन ब्रिज आंशिक तौर पर बंद

Updated at : 13 Aug 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों के लिए बाघाजतिन ब्रिज आंशिक तौर पर बंद

कोलकाता : मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार से बाघाजतिन ब्रिज तीन दिनों के लिए आंशिक तौर पर बंद रहेगा. शनिवार शाम को बाघा जतिन ब्रिज से सीमेंट का टुकड़ा टूट कर गिर पड़ा था. शनिवार रात से ही ब्रिज का हेल्थ ऑडिट केएमडीए ने शुरू कर दिया. हालांकि केएमडीए के इंजीनियर्स के मुताबिक मरम्मत के […]

विज्ञापन

कोलकाता : मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार से बाघाजतिन ब्रिज तीन दिनों के लिए आंशिक तौर पर बंद रहेगा. शनिवार शाम को बाघा जतिन ब्रिज से सीमेंट का टुकड़ा टूट कर गिर पड़ा था. शनिवार रात से ही ब्रिज का हेल्थ ऑडिट केएमडीए ने शुरू कर दिया. हालांकि केएमडीए के इंजीनियर्स के मुताबिक मरम्मत के लिए ब्रिज को तीन दिनों तक बंद रखना पड़ सकता है.

इधर 16 अगस्त से जीवनानंद सेतु बंद करने का फैसला ले लिया गया है. एकसाथ दो ब्रिज के बंद रहने पर इएम बाइपास से ट्रैफिक बुरी तरह बाधित हो सकता है. इस आशंका के चलते कोलकाता पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक बाघाजतिन ब्रिज को पूरी तरह का फैसला देने से इनकार कर दिया है. लिहाजा इसका एक हिस्सा बंद रखकर तीन दिनों के भीतर मरम्मत कार्य चलाने का फैसला लिया गया है. इस ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा होने पर जीवानानंद सेतु 16 से 17 अगस्त तक बंद रखकर वहां मरम्मत कार्य चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola