92.95 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2019 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
92.95 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता :एक कंपनी से करीब 92.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी कंपनी का पूर्व डिलीवरी ब्वॉय था. उसका नाम शुभंकर दास (25) बताया गया है. वह हुगली के चंडीतला इलाके का निवासी है. क्या है मामला 30 मई को […]

विज्ञापन

कोलकाता :एक कंपनी से करीब 92.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी कंपनी का पूर्व डिलीवरी ब्वॉय था. उसका नाम शुभंकर दास (25) बताया गया है. वह हुगली के चंडीतला इलाके का निवासी है.

क्या है मामला
30 मई को गिरीश पार्क थाने में डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के पूर्वी क्षेत्र के सुरक्षा प्रबंधक रंजीत देव (40) ने कंपनी के पूर्व डिलीवरी ब्वॉय शुभंकर व अन्य के खिलाफ करीब 92.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी. उनकी कंपनी कई ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करती है.
शिकायत में आरोप लगाया गया कि 2018 के जनवरी महीने से इस वर्ष मई महीने तक ग्राहकों से मिलने वाली राशि को कंपनी के बैंक एकाउंट में जमा नहीं करके कंपनी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की. उसके बाद शु‍भंकर ने अचानक नौकरी छोड़ दी. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. मोबाइल पर भी उससे संपर्क नहीं हो रहा था.
एकाउंट के दो नंबर समान होने का उठाया फायदा
मामले की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी ने कंपनी के बैंक एकाउंट के अंतिम चार ‍नंबरों के मध्य वाले 2 नंबरों समान होने का फायदा उठाया. सुरक्षा कारणों के कारण रुपये जमा करने के बाद मिलनेवाली रसीद में बैंक एकाउंट का अंतिम चार नंबर लिखे रहते हैं. कं‍पनी के बैंक एकाउंट के अंतिम चार नंबरों मेें मध्य वाले नंबर 82 हैं.
आरोपी का खाता भी उसी बैंक में है, जहां कंपनी का है. उसके बैंक एकाउंट के अंतिम चार नंबरों में मध्य वाले नंबर 82 हैं. ग्राहकों से मिलने वाले रुपये अपने बैंक एकाउंट में जमा करने के बाद मिलने वाली रसीद में एकाउंट के अंतिम चार नंबरों के मध्य वाले दो नंबर कंपनी के बैंक एकाउंट नंबर के समान रहते थे. बाकी के दो नंबरों को आरोपी मिटा देता था या उसमें छेड़छाड़ कर देता था, ताकि मध्य दो नंबरों के अगल-बगल वाले नंबर दिख नहीं पाये.
उसके बाद कंपनी में रसीद जमा कर देता था. इस धोखाधड़ी की भनक कंपनी को बाद में चली. आरोपी को छह अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत में पेश करने पर उसे 16 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. उसके कब्जे से कई बैंक के खाते जब्त किये गये. पूछताछ में उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने रुपये का उसने किया क्या?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola