ePaper

तृणमूल नेता से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया

Updated at : 05 Aug 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल नेता से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया

खड़गपुर : शालबनी थाना अंतर्गत चकतारिणी गांव में भाजपा समर्थकों पर एक तृणमूल नेता को कान पकड़ कर उठक बैठक कराने का आरोप लगा है. गौरतलब है कि पीड़ित तृणमूल नेता की पहचान स्वपन घोष के रूप में हुई है. वह तृणमूल कांग्रेस का बूथ सचिव है. शनिवार देर रात को वह अपनी दुकान बंद […]

विज्ञापन

खड़गपुर : शालबनी थाना अंतर्गत चकतारिणी गांव में भाजपा समर्थकों पर एक तृणमूल नेता को कान पकड़ कर उठक बैठक कराने का आरोप लगा है. गौरतलब है कि पीड़ित तृणमूल नेता की पहचान स्वपन घोष के रूप में हुई है. वह तृणमूल कांग्रेस का बूथ सचिव है. शनिवार देर रात को वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी उसे भाजपा समर्थक एक लकड़ी की दुकान में ले गये और उसे कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया.

रविवार को घटना का वीडियो वायरल होते ही घटना चर्चा का विषय बन गयी. पीड़ित तृणमूल नेता का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने उसे डर दिखा कर ऐसा करने को मजबूर किया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
कट मनी लौटाने की मांग पर तृणमूल नेता की पिटाई
हल्दिया. कट मनी लौटाने की मांग पर तृणमूल नेता की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के कांकटिया गांव की है. इसी गांव में रहनेवाले तथा काखारदा ग्राम पंचायत में तृणमूल के संयोजक रमेश पड़िया पर कट मनी लेने का आरोप है.
आरोप है कि स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के कुछ लोगों से रमेश ने काफी रुपये लिये हैं. लोगों ने पोस्टर भी लगाये थे. आरोप है कि कट मनी लौटाने का वादा करते हुए रमेश ने कुछ लोगों को चेक दिया था लेकिन वह चेक बाउंस हो गये. रविवार को स्थानीय लोगों ने रमेश पड़िया की पिटाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola