स्कूल के पास भांग सहित एक गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के पास भांग सहित एक गिरफ्तार

स्कूलों व काॅलेजों के विद्यार्थियों को भांग बेचने का आरोप कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाना इलाका स्थित एक अंग्रेजी माध्यमिक के स्कूल के पास से कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग ने भांग समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख राशिद इकबाल (28) बताया गया है. वह नाॅर्थ रेंज […]

विज्ञापन

स्कूलों व काॅलेजों के विद्यार्थियों को भांग बेचने का आरोप

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाना इलाका स्थित एक अंग्रेजी माध्यमिक के स्कूल के पास से कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग ने भांग समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख राशिद इकबाल (28) बताया गया है. वह नाॅर्थ रेंज रोड का निवासी है. उसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम भांग जब्त किये गये हैं.
पुलिस ने बताया है कि आरोपी मुख्य रूप से दक्षिण कोलकाता के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भांग बेचा करता था. वह मोबाइल फोन के जरिये ग्राहकों से भांग का ऑर्डर लेता था. सोमवार को ग्राहकों को भांग की सप्लाई करने के लिए आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक स्कूल के पास आया था.
मुखबिरों से नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह 10 ग्राम भांग की पुड़िया करीब एक हजार रुपये में बेचता था. उसके खिलाफ पार्क स्ट्रीट थाना में 20(बी)(2)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसकी पुष्टि कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने की है.
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि महानगर स्थित कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचनेवालों के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग लगातार अभियान चला रहा है. गुरुवार को बेनियापुकुर इलाके से 50 ग्राम ब्राउन सुगर समेत असगर हुसैन उर्फ मनु और अरशद हु8सैन तथा शनिवार को जादवपुर विश्वविद्यालय के पास से 4.3 किलोग्राम गांजा समेत अब्बसु्द्दीन लस्कर और असगर मिस्त्री नामक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था.
पकड़े गये आरोपियों पर भी कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों को ड्रग्स बेचने का आरोप है. आरोपियों से पूछताछ द्वारा पुलिस उनके अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही उन विद्यार्थियों का पता लगाया जा रहा है जो उनसे ड्रग्स खरीदते थे, ताकि उनके अभिभावकों की सहायता से विद्यार्थियों की चिकित्सा व काउंसिलिंग करायी जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola