ePaper

विख्‍यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा- ‘जय श्री राम'' का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है

Updated at : 06 Jul 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
विख्‍यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा- ‘जय श्री राम'' का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है

कोलकाता : ‘जय श्री राम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है. यह बात नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कही है. उन्होंने कहा कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘‘लोगों को पीटने की बहाने’ के तौर पर […]

विज्ञापन

कोलकाता : ‘जय श्री राम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है. यह बात नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कही है. उन्होंने कहा कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘‘लोगों को पीटने की बहाने’ के तौर पर किया जाता है.

सेन ने यहां जादवपुर विश्वविद्यालय में कहा कि ‘मां दुर्गा’ बंगालियों के जीवन में सर्वव्याप्त हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है.’ आज कल राम नवमी ‘‘लोकप्रियता हासिल’ कर रही है और उन्होंने पहले कभी इसके बारे में नहीं सुना था. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी चार साल की पोती से पूछा कि उसके पसंदीदा भगवान कौन है? उसने जवाब दिया कि मां दुर्गा. मां दुर्गा हमारी जिंदगी में मौजूद हैं. मुझे लगता है कि जय श्री राम जैसा नारा लोगों को पीटने के लिए आड़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola