नहर की खुदाई के दौरान मिली तोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 2:25 AM
नहर की खुदाई के दौरान बरामद की गयी तोप हरिणघाटा थाने में रखी गयी है तोप कल्याणी : नादिया जिले में एक नहर की खुदाई कर रहे श्रमिकों को एक तोप मिली है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. हरिणघाटा के बीडीओ कृष्ण […]
नहर की खुदाई के दौरान बरामद की गयी तोप
हरिणघाटा थाने में रखी गयी है तोप
कल्याणी : नादिया जिले में एक नहर की खुदाई कर रहे श्रमिकों को एक तोप मिली है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. हरिणघाटा के बीडीओ कृष्ण गोपाल धारा ने बताया कि यह तोप बहुत पुरानी है और इसकी लंबाई करीब चार फुट, दो इंच है. पीतल से बनी यह तोप नादिया जिले के हरिणघाटा में यमुना नहर से बरामद की गयी.
इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तोप को देखने के लिए जल्द ही मौके पर जमा हो गये. वे इस तोप की एक झलक पाने के लिए स्थानीय थाने के भी चक्कर लगा रहे थे. हरिणघाटा थाना के क्षेत्र अधिकारी (आइसी) अशोकतरू मुखर्जी ने बताया कि हमने इसे थाने में रखा है और पुरातत्व विभाग को सूचना दी है, ताकि विशेषज्ञ आयें और इसकी जांच करें.
उन्होंने बताया कि इसे हरिणघाटा के दक्षिण राजापुर से बरामद किया गया. श्री मुखर्जी ने बताया कि यमुना नहर को दुरुस्त करने के लिए ये मजदूर जलाशय की खुदाई कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










