तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प, पांच गिरफ्तार
Updated at : 17 Jun 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कल्याणी : नदिया जिला के कल्याणी स्थित एक नंबर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में संघर्ष हुई. घटना में कई बाइकों में आग लगा दी गयी और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गयी. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं […]
विज्ञापन
कल्याणी : नदिया जिला के कल्याणी स्थित एक नंबर वार्ड में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में संघर्ष हुई. घटना में कई बाइकों में आग लगा दी गयी और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गयी. घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया.
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कल्याणी भाजपा मंडल के अध्यक्ष डॉ सुखदेव माइति ने बताया कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का कोई हाथ नहीं है. इस घटना में कल्याणी थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. रविवार सुबह भाजपा अध्यक्ष डॉ सुखदेव माइति के नेतृत्व में कल्याणी थाने का घेराव किया गया.
तृणमूल नेता पर जानलेवा हमले की कोशिश
खड़गपुर. शालबनी थाना अंतर्गत चकतारिणी बाजार इलाके में एक स्थानीय तृणमूल नेता पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की. पीड़ित तृणमूल नेता का नाम तारकनाथ मोदक है. वह रविवार को एक दुकान में बैठे हुए थे, तभी कुछ अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर उनकी अोर दौड़े हालांकि शोर मचाते ही हमलावर फरार हो गये. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




