ePaper

सैकड़ों शिकारी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Updated at : 05 Jun 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों शिकारी गिरफ्तार, हथियार जब्त

वन विभाग ने आदिवासी शिकारियों पर कसी नकेल पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर से ग्रामीण हावड़ा के जंगलों में आते हैं शिकार करने कोलकाता/हावड़ा : हावड़ा जिला वन विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों शिकारियों को हिरासत में लिया गया है. कई को गिरफ्तार भी किया गया […]

विज्ञापन

वन विभाग ने आदिवासी शिकारियों पर कसी नकेल

पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर से ग्रामीण हावड़ा के जंगलों में आते हैं शिकार करने
कोलकाता/हावड़ा : हावड़ा जिला वन विभाग की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों शिकारियों को हिरासत में लिया गया है. कई को गिरफ्तार भी किया गया है. उनके हथियार भी जब्त किये गये हैं, ताकि वे विरल प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार ना कर सकें.
शिकारी फिशिंग कैट, गिलहरी, छिपकली, सांप, नेवले आदि विरल प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार करते हैं. कुछ जीवों के दांत और उनकी खाल की तस्करी भी करते हैं. शिकारी पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर से ग्रामीण हावड़ा में पहुंचते हैं. सभी शिकारी आदिवासी हैं. वन्य जीवों का शिकार नहीं किये जाने को लेकर वन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
पिछले रविवार और सोमवार को भी अभियान चलाया गया है. चूंकि ये शिकारी पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर से यहां पहुंचते हैं, इसलिए विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा अन्य जगहों पर पोस्टर लगाये गये हैं. पोस्टर के जरिये चेतावनी दी गयी है कि वन्य जीवों का शिकार न करें.यह कानूनन अपराध है.
अवैध ढंग से किये जा रहे शिकार से वन्य जीवों की संख्या दिनों दिन कम हो रही है, जिससे इको सिस्टम बिगड़ता जा रहा है. रविवार और सोमवार को चलाये गये अभियान के तहत इनके पास से तीर, धनुष, भाला सहित अन्य हथियार जब्त किये गये हैं.
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत इन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग की ओर से ग्रामीण हावड़ा के अंतर्गत आनेवाले सभी थानों को भी आगाह किया गया है कि शिकार से संबंधित सूचना मिलने पर वन विभाग को सूचित करें.
जानकारी के अनुसार, संकाराइल से बागनान के नाउपाला तक ये आदिवासी शिकार उत्सव करने के लिए जंगल आते हैं. विशेषकर ये रात में आते हैं और पूरी रात शिकार करते हैं. वन्य जीवों को मारकर जंगल में ही पकाते हैं. जिन जीवों के दांत और खाल की मांग है, उसकी तस्करी भी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola