भाजपा चाहती है आचार संहिता खत्म होने तक बंगाल में ही रहें केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान
Updated at : 20 May 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से रविवार को अपील की कि वह आदर्श आचार संहिता की अवधि खत्म होने तक बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती बरकरार रहने दें. भारतीय जनता पार्टी ने चिंता जतायी है कि चुनाव संपन्न होने के बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मतदाताओं के एक वर्ग […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से रविवार को अपील की कि वह आदर्श आचार संहिता की अवधि खत्म होने तक बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती बरकरार रहने दें. भारतीय जनता पार्टी ने चिंता जतायी है कि चुनाव संपन्न होने के बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस मतदाताओं के एक वर्ग को निशाना बना सकती है.
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को नौ सीटों पर हुए मतदान के दौरान हिंसा हुई. मीडिया की खबरों एवं अन्य प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों पर हमले किये गये और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जी नीत पार्टी के विरोधी मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने देने का आरोप लगाया है.
सीतारमण ने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए. चूंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बदला लेने के बारे में खुलेआम बोल रही हैं, टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को पीट रहे हैं और हमें डर है कि वे चुनाव संपन्न होने के बाद मतदाताओं को निशाना बनाएंगे. आदर्श आचार संहिता खत्म होने तक केंद्रीय सशस्त्र बलों को वहां रहना चाहिए.
चुनाव आयोग के मुताबिक आदर्श आचार संहिता 27 मई तक लागू रहेगी और मतगणना 23 मई को होगी. राज्यसभा के नामित सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने भी सीतारमण की बात को दोहराया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘बदला’ रणनीति के तहत टीएमसी की तरफ से शुरू की गयी हिंसा खत्म नहीं होगी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों को राज्य में मई के अंत तक रहना चाहिए, जब तक आचार संहिता लागू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




