तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर एकाउंट का बदला DP, पार्टी लोगो की जगह लगायी विद्यासागर की तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 6:54 PM
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कथित रूप से विद्यासागर की मूर्ति को तोड़े जाने की घटना को तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की अस्मिता से छेड़छाड़ बताया है. पार्टी कार्यकर्ता इसे लेकर लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने इसके विरोध में बुधवार को अपने […]
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान कथित रूप से विद्यासागर की मूर्ति को तोड़े जाने की घटना को तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की अस्मिता से छेड़छाड़ बताया है. पार्टी कार्यकर्ता इसे लेकर लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं.
तृणमूल कांग्रेस ने इसके विरोध में बुधवार को अपने ट्विटर एकाउंट का डीपी बदल दिया है तथा तृणमूल कांग्रेस के चिन्ह घास और जोड़ा फूल की जगह विद्यासागर की तस्वीर लगायी है. विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने जाने को तृणमूल ने बंगाल की संस्कृति और गौरव का अपमान बताया है.
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता व राज्यसभा के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट का डीपी बदल दिया है और अपनी तस्वीर की जगह विद्यासागर की तस्वीर लगायी है. इसी तर्ज पर तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने अपने ट्वीटर एकाउंट की तस्वीर की जगह विद्यासागर की तस्वीर लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










