बंगाल में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं, नदिया में दुकानों में तोड़फोड़

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं, नदिया में दुकानों में तोड़फोड़

प्रमिला वाहिनी की सदस्य.

Bengal News: शांतिपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-12 पर ‘प्रमिला वाहिनी’ने दुकानों पर किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा पंचायत प्रमुख ने महिलाओं का समर्थन किया है.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता/कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-12 पर उस समय सनसनी फैल गयी, जब स्थानीय महिलाओं की ‘प्रमिला वाहिनी’ ने कंडाखोला पेट्रोल पंप के समीप चल रहे अवैध देह व्यापार और नशे के अड्डों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि राज्य में प्रशासनिक माहौल बदलने के बाद अब लोगों में हिम्मत जगी है. गुरुवार को एकजुट हुईं महिलाओं ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और अस्थायी अड्डों पर जाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमेगा रहता था डेरा

कांडाखोला, श्यामनगर, मोलाबेरिया और अरबलदा सहित विभिन्न इलाकों की महिलाओं का आरोप है कि शाम होते ही इस क्षेत्र में सेक्स वर्कर और असामाजिक तत्व जमा हो जाते थे. इसके साथ ही हाइवे किनारे स्थित दुकानों में खुलेआम शराब व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री होती थी. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस वजह से जहां एक ओर नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था, वहीं दूसरी ओर इलाके के किशोरों व युवाओं के गुमराह होने की आशंका बढ़ रही थी.

पूर्ववर्ती व्यवस्था पर अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या के बारे में लंबे समय से सूचित किया जा रहा था, लेकिन पूर्व में उनकी शिकायतों को कोई अहमियत नहीं दी गयी. गुरुवार को उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि ये अवैध गतिविधियां तुरंत बंद नहीं की गयीं, तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जायेगा. हंगामे की सूचना मिलने पर शांतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुधार के लिए आगे आ रहे लोग

इस बीच, स्थानीय बाबला पंचायत की भाजपा प्रमुख सुष्मिता मुंडा ने महिलाओं की इन मांगों का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पहले जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब माहौल बदला है और लोग हिम्मत करके आगे आ रहे हैं. इलाके में शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल बनाने के लिए सभी नागरिक एकजुट हैं.

Also Read: बंगाल सरकार बाजार में फिर ला रही लॉटरी, ‘बंगलक्ष्मी’ और ‘धनलक्ष्मी’ से बढ़ेगा राजस्व

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola