बंगाल सरकार बाजार में फिर ला रही लॉटरी, ‘बंगलक्ष्मी’ और ‘धनलक्ष्मी’ से बढ़ेगा राजस्व

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल सरकार बाजार में फिर ला रही लॉटरी, ‘बंगलक्ष्मी’ और ‘धनलक्ष्मी’ से बढ़ेगा राजस्व

बंगाल में लॉटरी की दुकान

Bengal Lottery : बंगाल सरकार का वित्त विभाग टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में हैं. विभाग का दावा है कि नयी व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर रहेगा.

विज्ञापन

Bengal Lottery : कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एक बार फिर ‘बंगलक्ष्मी’ और ‘धनलक्ष्मी’ लॉटरी सेवा शुरू करने का फैसला किया है. राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग इस सेवा को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है.

लॉटरी सेवा शुरू करने के निर्देश

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अगले वित्त वर्ष से लॉटरी सेवा शुरू करने के निर्देश पहले ही दे दिये हैं. फिलहाल राज्य में लॉटरी सेवा बाहरी संस्थाओं को ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) देकर संचालित करायी जाती है. सरकार का मानना है कि इससे राज्य को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा था.

पहले भी थी ये सेवा

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार अब अपनी निगरानी में लॉटरी सेवा संचालित करना चाहती है, ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके. इससे पहले भी राज्य के वित्त विभाग की देखरेख में लॉटरी सेवा संचालित होती थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भ्रष्टाचार के आरोप कारण हुआ था बंद

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लॉटरी सेवा को लेकर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप सामने आये थे. अब नयी सरकार लॉटरी व्यवस्था में पारदर्शी प्रणाली लागू कर राजस्व संग्रह बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है.

Also Read: कोलकाता पुलिस बनेगी दिल्ली पुलिस की तरह हाइटेक, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola